बाइकों की आमने सामने की भिड़ंत में तीन घायल
सिकंदराबाद। बाइकों की आमने-सामने की भिड़ंत में बाइक सवार तीन युवक की घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। ग्राम पचायता कासना निवासी विपिन,नितिन पुत्रगण विजय भाटी, रविवार को किसी कार्य से सिकंदराबाद क्षेत्र के मिर्जापुर में आए थे। वापस लौटते समय सिरोधन रोड पर उनकी ग्राम खटाना निवासी संदीप पुत्र ब्रजपाल की बाइक से आमने-सामने की टक्कर हो गई। हादसे में दोनों बाइकों पर सवार तीनों युवक घायल हो गए। इसमें नितिन की हालत गंभीर होने के चलते चिकित्सकों ने उसे हायर सेंटर रेफर किया है। ब्यूरो