फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनजीटी के आदेशों को ताक पर भरे जा रहे सड़क के गढ्डे

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो समाचार
विज्ञापन

सिकंदराबाद।
हाईवे के गड्ढों को भरने के लिए एनजीटी के आदेशों पर ताक पर रखकर नगर के बीचोबीच खुले में तारकोल बनाने के लिए आग जलाई जा रही है।
दिल्ली, एनसीआर में बढ़ते प्रदूषण के चलते एनजीटी ने प्रदूषण फैलाने वाली दर्जनों फैक्ट्रियों को बंद करा दिया था। वहीं खुले में किसी भी प्रकार की वस्तु को जलाने पर रोक लगा दी थी। आजकल पीडब्ल्यूडी विभाग द्वारा नगर से गुजरने वाले हाईवे-91 के गड्ढों को भरने का काम किया जा रहा है। कर्मचारियों द्वारा नगर के बीचोबीच तारकोल को गर्म करने के लिए खुले में लकड़ियों से आग जलाई जा रही है। धुएं के कारण आसपास रहने वाले लोगों और राहगीरों को परेशानी हो रही है।

वर्जन
गड्ढा मुक्ति के लिए तारकोल गर्म किया जा रहा है। यदि एनजीटी का कोई प्रतिबंधित है, तो जानकारी हासिल कर नियमानुसार ही काम कराया जाएगा।
- गगन सिंह, एक्सईएन, पीडब्ल्यूडी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें