फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नमन व अनवेषा बने स्टूडेंटस ऑफ द ईयर

विज्ञापन
विज्ञापन
नमन, अनवेषा बने स्टूडेंट्स ऑफ दी ईयर
विज्ञापन

खुर्जा। जंक्शन रोड स्थित एल्पाईन पब्लिक स्कूल में रविवार रात आयोजित कलरव कार्यक्रम में छात्रों ने आकर्षक प्रस्तुति देकर समा बांध दिया। पूर्व केंद्रीय मंत्री रामशंकर कठेरिया कार्यक्रम में मुख्य अतिथि रहे। विजेताओं को प्रबंधक और मुख्य अतिथि ने सम्मानित किया।
विज्ञापन

स्कूल की प्रधानाचार्य निधि गुलाटी ने बताया कि रविवार रात विद्यालय में कलरव कार्यक्रम का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में पूर्व केंद्रीय मंत्री रामशंकर कठेरिया और एससीएसटी आयोग के अध्यक्ष मुख्य अतिथि रहे। छात्रों ने देशभक्ति पर आघारित नाटकों की रंगारंग प्रस्तुति दी। इसके अलावा शिव तांडव, ज्ञान ज्योति, गणेश वंदना, कृष्ण वंदना और यूवी एक्टर डांस समेत कई अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए। स्कूल प्रबंधक संदीप मित्तल ने अभिभावकों से अपने बच्चों को संस्कार देने, मानवीय मूल्यों से परिपूर्ण करने की अपील करते हुए भारतीय संस्कृति के गौरवशाली इतिहास की जानकारी दी। कार्यक्रम के अंत में विजेताओं को सम्मानित किया गया। नमन चौधरी और अनवेषा शर्मा को स्टूडेंट्स ऑफ दी ईयर चुना गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें