फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेकाबू ट्रक ने बाइक सवार छात्रों को रौंदा, एक मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बेकाबू ट्रक ने बाइक सवार छात्रों को रौंदा, एक मौत
विज्ञापन

- हाईस्कूल की परीक्षा देने जा रहे थे दोनों, नगला टूटर के पास हुआ हादसा
- ट्रक छोड़कर भागे चालक और परिचालक, लगा जाम
अमर उजाला ब्यूरो
ककोड़।
हाईस्कूल की परीक्षा देने जा रहे दो छात्रों को शनिवार सुबह बेकाबू ट्रक ने रौंद दिया। अस्पताल ले जाते समय एक छात्र की रास्ते में मौत हो गई। वहीं दूसरे की हालत गंभीर है। हादसे के बाद चालक और परिचालक ट्रक को छोड़कर भाग गए। घटनास्थल पर भीड़ के कारण कुछ देर तक यातायात बाधित रहा। मृतक के बाबा ने चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
थाना क्षेत्र के गांव भौरा निवासी जयवीर पुत्र स्वर्गीय बने सिंह ने बताया कि उनका पौत्र कुलदीप (18) पुत्र स्वर्गीय अमरजीत और गांव का ही मोहित कुमार शर्मा (16) पुत्र प्रमोद कुमार शर्मा शनिवार सुबह हाईस्कूल की परीक्षा देनेबाइक से ककोड़ जा रहे थे। सिकंदराबाद-जेवर स्टेट हाईवे पर नगला टूटर के पास ककोड़ की ओर से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक के चालक ने लापरवाही से गाड़ी चलाते हुए सामने से टक्कर मार दी। दुर्घटना में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। उपचार के लिए हायर सेंटर ले जाते समय कुलदीप की रास्ते में ही मौत हो गई। जबकि मोहित की हालत गंभीर बनी हुई है। दुर्घटना के बाद चालक और परिचालक ट्रक को छोड़कर भाग गए। दुर्घटना स्थल पर लोगों की भीड़ जमा होने से हाईवे पर यातायात बाधित हो गया। कुछ समय के लिए हाईवे पर जाम की स्थिति बन गई। पुलिस ने लोगों को हाईवे से हटाकर यातायात को सुचारु कराया। एसओ आनंदवीर सिंह ने बताया कि जयवीर की तहरीर पर चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। ट्रक को कब्जे में ले लिया गया है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक वर्ष पूर्व तालाब में मिला था पिता का शव
एक वर्ष पूर्व संदिग्ध हालात में लापता हुए मृतक छात्र कुलदीप के पिता अमरजीत का तीन दिन बाद संदिग्ध हालात में तालाब में शव मिला था। इस सदमे से परिवार के लोग अभी उबर भी नहीं पाए थे कि कुलदीप ने भी उनका साथ छोड़ दिया। हादसे के बाद घर में कोहराम मचा हुआ है। परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है। दादा जयवीर को उम्मीद थी कि बेटे के बाद पौत्र उनका सहारा बनेगा, लेकिन उनकी यह उम्मीद भी खत्म हो गई। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें