फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: मेगा शिविर में 178 उपभोक्ताओं ने जमा कराए 6.28 लाख

विज्ञापन
विज्ञापन
सिकंदराबाद। औद्योगिक क्षेत्र स्थित अधिशासी अभियंता राहुल शर्मा के कार्यालय पर आयोजित ऊर्जा निगम के मेगा शिविर में 178 उपभोक्ताओं ने 6.28 लाख रुपये का बिल जमा कराया।
विज्ञापन


एसडीओ रवि कुमार ने बताया कि शिविर में न सिर्फ बिल का भुगतान किया गया बल्कि उपभोक्ताओं से जुड़ी अन्य समस्याओं का भी समाधान किया गया। शिविर में 26 उपभोक्ताओं के बिलों का संशोधन किया गया, पांच उपभोक्ताओं ने भार वृद्धि करवाई, तीन उपभोक्ताओं ने टैरिफ में बदलाव कराया जबकि 14 उपभोक्ताओं ने नए संयोजन के लिए आवेदन किया।
इसके अलावा खराब हो चुके छह मीटरों को भी बदला गया। एसडीओ ने बताया कि मंगलवार को भी शिविर का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने उपभोक्ताओं से अपील की कि वे इस अवसर का लाभ उठाएं और अपने विद्युत संबंधी कार्य समय रहते निपटाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें