23 किसानों को मिली आर्थिक सहायता
सिकंदराबाद। आग से गेहूं की फसल के जल जाने के कारण 23 प्रभावित किसानों को मंडी समिति ने आर्थिक सहायता जारी कर दी है। अन्य पीड़ित किसानों के दावों का सत्यापन किया जा रहा है। सत्यापान के बाद उक्त सत्यापित सभी किसानों को आर्थिक सहायता की राशि जारी कर दी जाएगी।
मंडी सचिव वीके चंदेल ने बताया कि मंडी समिति क्षेत्र के 18 गांवों के करीब 72 किसानों ने आग से उनकी गेहूं के फसल के जल जाने का दावा किया था। बताया कि दावों के सत्यापन के बाद 23 किसानों को 2,47,100 रुपये की आर्थिक सहायता हेतु चेक जारी कर दिए गए। बताया कि 23 अन्य किसानों को 2,22,450 रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान करने हेतु एसडीएम से मंजूरी मिल चुकी है। उक्त सभी किसानों को भी जल्द ही आर्थिक सहायता जारी कर दी जाएगी। बताया कि अन्य किसानों के दावों का भी सत्यापन किया जा रहा है। सत्यापित सभी पीड़ित किसानों को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। ब्यूरो