फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आकाशीय बिजली से मकान में आई दरार, दो मामूली झुलसे

विज्ञापन
विज्ञापन
आकाशीय बिजली से मकान में आई दरार, दो मामूली झुलसे
विज्ञापन


खुर्जा। क्षेत्र के गांव किर्रा मांछीपुर में आकाशीय बिजली गिरने से मकान में दरार आ गई। वहीं घर में दो महिलाएं मामूली रूप से झुलस गईं। घटना के बाद से परिवार में अफरातफरी मच गई। परिवार के लोग काफी दहशत में हैं।
विज्ञापन

सोमवार को सुबह से ही गरज-गरज कर बादल बरस रहे थे। क्षेत्र के गांव किर्रा मांछीपुर में दोपहर के समय घर पर परिवार के लोग बैठे हुए थे। बारिश के दौरान अचानक तेज आवाज के साथ मकान के ऊपर आकाशीय बिजली गिरने से परिवार में अफरातफरी मच गई। घटना से परिवार की दो महिला काजल और रूपवती मामूली रूप से झुलस गई। परिवार के लोगों ने देखा मकान की छत और दीवारों में दरार पड़ गई। घटना के बाद से परिवार के लोग काफी दहशत में हैं। जानकारी मिलने के बाद मौके पर काफी संख्या में ग्रामीण एकत्रित हो गए। काफी देर तक गहमागहमी का माहौल रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें