फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धर्मिक स्थल के परिसर में गंदगी फेंकने से रोष

विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मिक स्थल के परिसर में गंदगी फेंकने से रोष
विज्ञापन

खुर्जा। सिटी स्टेशन रोड स्थित धार्मिक स्थल के परिसर में गंदगी फेंकने से समाज के लोगों में रोष फैल गया। बृहस्पतिवार सुबह जब लोगों ने देखा तो इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन दिया है। इस संबंध में पुलिस को कोई शिकायत नहीं मिली है।
विज्ञापन

बुधवार रात किसी समय नगर के सिटी स्टेशन रोड स्थित धार्मिक स्थल के परिसर में शरारती तत्वों ने गंदगी फेंक दी। बृहस्पतिवार सुबह जब लोग वहां पहुंचे तो गंदगी देख भड़क गए। खबर फैलने पर धीरे-धीरे काफी संख्या में लोग मौके पर एकत्रित हो गए। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने कई लोगों से पूछताछ की लेकिन शरारती तत्वों के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली। कोतवाली प्रभारी अरविंद कुमार ने बताया कि अब तक मामले में कोई लिखित शिकायत नहीं मिली है। शिकायत मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें