फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कहीं इस बार भी धरी की धरी न रह जाए शिक्षक सेल्फी योजना

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अब सेल्फी भेजने में मनमानी नहीं कर सकेंगे शिक्षक
- डीएम ने जारी किए आदेश, अनुपस्थित शिक्षकों पर कसा शिकंजा
- ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने सेल्फी योजना को लिया गोद, दिए आवश्यक सुझाव
अमर उजाला ब्यूरो
बुलंदशहर। परिषदीय स्कूलों द्वारा भेजी जाने वाली सेल्फी न भेजना शिक्षकों के लिए अब अच्छा नहीं होगा। सेल्फी न भेजने के एवज में शिक्षकों से नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा जाएगा। वहीं, दूसरी ओर अब सेल्फी योजना को ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने गोद लेकर आवश्यक सुझाव दिए हैं।
परिषदीय स्कूलाें में शिक्षा की गुणवत्ता बनाए रखने और बिना सूचना दिए स्कूल से गायब होने वाले शिक्षकों का पता लगाने के लिए सेल्फी योजना की शुरूआत की है। डीएम डॉ. रोशन जैकब ने इसे गंभीरता से लेते हुए आदेश जारी किया है कि यदि कोई स्कूल लगातार तीन दिन तक सेल्फी नहीं भेजता है तो उसे नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा जाए। इसके लिए स्कूल के प्रधानाध्यापक और खंड शिक्षा अधिकारियों सहित एनपीआरसी से भी जवाब मांगा जाए। अनुपस्थित रहने वाले शिक्षकों को चिन्हित कर उन्हें रिपोर्ट दी जाए, जिससे उन पर कार्रवाई की जा सके। यह आदेश बीएसए कार्यालय भी पहुंच गए हैं।
विज्ञापन


अखबार के साथ सेल्फी लेने का सुझाव
सेल्फी योजना को गोद लेने वाले ज्वाइंट मजिस्ट्रेट पुलकित गर्ग ने कई सुझाव दिए हैं। उन्होंने सुझाव दिया है कि स्कूल से तीन बार सेल्फी मांगी जाती है। पहली सेल्फी सुबह, दूसरी एमडीएम के वितरण और तीसरी स्कूल बंद होने पर ली जाती है। पता नहीं चल पाता कि वह सेल्फी उसी दिन की है, जिस दिन भेजी गई है। इसलिए ऐसी व्यवस्था की जाए कि शिक्षक अखबार को साथ लेकर सेल्फी लें। इससे आसानी से पता चल जाएगा कि सेल्फी पुरानी तो नहीं है। इसके साथ ही उन्होंने कई और सुझाव दिए हैं, जिससे शिक्षकों की मनमानी पर रोक लगेगी।


इस बार भी फेल न हो जाए शिक्षक सेल्फी योजना
- डीएम ने एक जनवरी से परिषदीय स्कूलों के शिक्षकों दिए सेल्फी भेजने के दिए निर्देश
- पूर्व डीएम ने भी दिए थे सेल्फी भेजने के निर्देश
सिकंदराबाद। परिषदीय स्कूलों में शिक्षकों की उपस्थिति जानने के लिए प्रशासन की सेल्फी योजना इस बार भी फेल हो जाए। इसके लिए प्रशासन ने सख्त कदम उठाए है। डीएम ने सभी परिषदीय स्कूल के प्रधानाचार्यों को एक जनवरी से सेल्फी भेजकर उपस्थिति लगाने के निर्देश दिए है।
विज्ञापन

परिषदीय स्कूलों में शिक्षा का स्तर सुधारने के लिए विद्यालय में शिक्षकों की उपस्थिति जानने के लिए पूर्व में जिले में तैनाती पर रहे जिलाधिकारी शुभ्रा सक्सेना और आंजनेय कुमार ने शिक्षकों को विद्यालय पहुंचने के बाद अपनी सेल्फी भेजने के निर्देश दिए थे। लेकिन उस दौरान भी यह योजना परवान न चढ़ सकी। अब डीएम डा. रोशन जैकब ने दोबारा एक जनवरी से सेल्फी योजना को प्रभावी रूप से लागू करने के निर्देश दिए हैं। खंड शिक्षा अधिकारी महेश पटेल ने बताया कि जिलाधिकारी के निर्देश के क्रम में एक जनवरी से सभी परिषदीय स्कूलों को शिक्षकों को सेल्फी भेजने के लिए निर्देशित करने के निर्देश दिए गए है।


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें