फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

1700 किसानों को जल्द मिलेगा मुआवजा

Sat, 19 Mar 2016 10:15 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
विज्ञापन
किसान मेला
विज्ञापन
एनएच-235 के चौड़ीकरण की जद में जिन किसानों की कृषि एवं आवासीय भूमि एक्वायर की गई है वे किसान जल्द ही मालामाल हो जाएंगे। प्रशासन ने मुआवजा वितरण शुरू कर दिया है। 1700 किसानों को करीब 150 करोड़ रुपये का वितरण किया जाना है।
विज्ञापन



एनएचएआई राष्ट्रीय राजमार्ग-235 को मेरठ से बुलंदशहर भूड़ चौराहा तक फोर लेन करवा रहा है। बुलंदशहर की  सीमा में करीब 22 किमी. तक हाईवे का चौड़ीकरण प्रस्तावित है। इसके लिए 17 गांवों में 1700 किसानों की 62 हेक्टेयर कृषि एवं आवासीय भूमि अधिग्रहित की गई है।

प्रशासन ने किसानों में मुआवजा वितरण शुरू कर दिया है। करीब 22 करोड़ रुपये किसानों में बांटे जा चुके हैं। कुल मिलाकर 1700 किसानों को 150 करोड़ रुपये वितरित किए जाएंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें