खुर्जा। ढाकर निवासी युवक से क्रेडिट कार्ड भेजने के नाम पर 17 हजार रुपये की ठगी हो गई। पीड़ित ने मामले की शिकायत हेल्पलाइन नंबर पर की है। ढाकर निवासी प्रदीप का कहना है कि उन्होंने क्रेडिट कार्ड के लिए आवेदन किया था। शुक्रवार को अज्ञात नंबर से फोन आया, जिसने क्रेडिट कार्ड को भेजने के लिए खाता संबंधित जानकारी ली और जल्द कार्ड भेजने की बात कही। कुछ देर में उनके खाते से 17 हजार रुपये निकल गए। पीड़ित ने जब उस नंबर पर फोन मिलाया तो वह बंद मिला। तब उनको ठगी का एहसास हुआ। संवाद