जहांगीराबाद।
थाना क्षेत्र के गांव टिटोटा निवासी विजय सिंह ने पुलिस को तहरीर दी है। विजय सिंह ने बताया कि उसके नाम का जहांगीराबाद स्थित एक बैंक में खाता है। उसे लोन की आरसी काटे जाने की सूचना मिली। उसने पासबुक में एंट्री कराई, जिससे पता चला कि उसके खाते से धोखाधड़ी कर 164000 रुपये मीनाक्षी पत्नी रविंद्र निवासी टिटोटा के खाते में ट्रांसफर कराए गए हैं। आरोप है कि रविंद्र शर्मा बैंक में दलाल है। मामले की जानकारी होने पर पीड़ित अपने बेटों को लेकर आरोपी के घर गया, जहां आरोपी ने गाली-गलौज कर जाति सूचक शब्द कहे और धमकी दी। पुलिस ने गांव टिटोटा निवासी रविंद्र शर्मा और उसकी पत्नी मीनाक्षी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। थाना प्रभारी नीरज कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। संवाद