फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चिकित्सक नहीं मिलने पर अस्पताल में हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
चिकित्सक नहीं मिलने पर अस्पताल में हंगामा
विज्ञापन

- जटिया अस्पताल का मामला, कर्मचारियों ने किसी तरह लोगों को किया शांत
- आरोप: आए दिन अस्पताल से गायब रहते हैं चिकित्सक
खुर्जा।
जटिया अस्पताल में चिकित्सक के न मिलने पर मरीजों और तीमारदारों ने हंगामा करना शुरू कर दिया। अस्पताल में मौजूद कर्मचारियों ने किसी तरह हंगामा कर रहे लोगों को शांत कराया। आरोप है कि अक्सर चिकित्सक समय से पहले ही ओपीडी से चले जाते हैं।
विज्ञापन

जटिया अस्पताल में शुक्रवार सुबह कई मरीज पहुंचे। पर्ची बनवाने के बाद जब वह डॉक्टर को दिखाने के लिए ओपीडी में पहुंचे तो वहां डॉक्टर नहीं थे। इसे लेकर मरीज और उनके परिजनों का गुस्सा भड़क उठा। आए दिन चिकित्सकों के न मिलने का आरोप लगाते हुए उन लोगों ने अस्पताल में हंगामा करना शुरू कर दिया। हंगामा होते देख अस्पताल में मौजूद अन्य कर्मचारी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने हंगामा कर रहे लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया। आरोप है कि इलाज के लिए समय पर अस्पताल में कोई चिकित्सक नहीं मिलता। ऐसे में आए दिन मरीजों को परेशानी झेलनी पड़ती है। हंगामा करने वालों में अरविंद कुमार, मोहन कुमार, हिरदोसी, शामिया, वीर सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें