फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिकारियों के हमले से राष्ट्रीय पक्षी घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
शिकारियों के हमले से मोर घायल
विज्ञापन

खुर्जा। हजरतपुर गांव के जंगल में शिकारियों के हमले से राष्ट्रीय पक्षी मोर घायल हो गया। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने मोर को उपचार के लिए भेजा। दस दिन पूर्व भी इस तरह की घटना हुई थी। इससे ग्रामीणों में रोष है। हालांकि वन विभाग के अधिकारियों ने मोर पर किसी जानवर का हमला बताया है। गांव हजरतपुर के जंगल में शिकारियों ने एक मोर पर हमला करते उसे घायल कर दिया। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों को देख शिकारी भाग गया। दस दिन पहले अच्छेजा गांव में भी शिकारियों ने एक मोर को शिकार बनाया था। वन क्षेत्राधिकारी विपिन विहारी तिवारी ने बताया कि प्रथम दृष्टया कुत्तों के हमले से मोर घायल हुआ है। अगर शिकारियों के हमले की बात सामने आ रही है तो जांच कर कार्रवाई की जाएगी। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें