फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहासू-खुर्जा में फिर कटी महिलाओं की चोटी

विज्ञापन
विज्ञापन
पहासू-खुर्जा में फिर कटी तीन महिलाओं की चोटी
विज्ञापन

तीनों महिलाओं को परिजनों ने अस्पताल में भर्ती कराया
अमर उजाला ब्यूरो
खुर्जा। पहासू और खुर्जा में एक बार फिर तीन महिलाओं की चोटी कटने का मामला प्रकाश में आया है। चोटी कटने के बाद महिलाएं बेहोश हो गई। परिजनों ने बेहोश महिलाआें को पास के अस्पताल में भर्ती कराया। फिलहाल महिलाओं की हालत ठीक है।
विज्ञापन

पहासू क्षेत्र के गांव करौरा निवासी राजवती पत्नी नंदकिशोर सोमवार सुबह किसी काम से घर से बाहर निकली थी। घर से निकलने के कुछ देर बाद ही महिला को उसकी चोटी अचानक कटने का एहसास हुआ। अपनी कटी हुई चोटी जमीन पर देखकर महिला चीखते हुए बेहोश हो गई। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने महिला को पास के सीएचसी में भर्ती कराया। जहां उपचार के बाद महिला को छुट्टी दे दी गई। वहीं दूसरी ओर खुर्जा के जीटी रोड निवासी 29 वर्षीय महिला रविवार रात को अपने घर में सो रही थी। इसी दौरान अचानक उसकी भी चोटी कट गई। महिला को सोमवार सुबह जगने पर चोटी कटने का पता चला। परिजनों ने महिला को बेहोश हालत में अस्पताल में भर्ती कराया। इसके अलावा नगर स्थित तेलियाघाट निवासी 25 वर्षीय महिला पूजा रविवार देर शाम अपने घर पर काम कर रही थी। इसी दौरान अचानक महिला की चोटी कट गई। इससे वह बेहोश हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें