क्षेत्र की कॉलोनियों में 16 घंटे तक विद्युत आपूर्ति ठप रही। भीषण गर्मी में लोग बिना बिजली-पानी के बिलबिला उठे। रात लोगों को जागकर बितानी पड़ी। दिन में भी बिजली न रहने से लोग बेचैन रहे।
वहीं पीने के पानी के लिए भी लोगों को दिक्कत का सामना करना पड़ा। हाईटेंशन लाइन और पावर स्टेशन का फाल्ट समस्या का कारण बताया जा रहा है। जंक्शन क्षेत्र में सोमवार रात करीब 9 बजे बिजली गुल हो गई।
विमला नगर, कॉलोनी के लोगों ने बताया कि मंगलवार सुबह नौ बजे दस मिनट के लिए बिजली आई थी उसके बाद फिर चली गई। भारतीय किसान यूनियन की मासिक पंचायत में मलकपुर फीडर के चार गांवों को जिनाई फीडर से जोड़ने की मांग की गई।
आठ दिन के अंदर इन चार गंावों को अलग नहीं किया गया तो अधिशासी अभियंता का घेराव किया जायेगा। इस मौके पर सुंदरसिंह, प्रमपालसिंह, गंगाप्रसाद पिलानिया, प्रमोद भगत, वीरेंद्रसिंह, भूपसिंह, साबिर, रामवीरसिंह, प्रतापसिंह, अहमद शहीद मौजूद रहे।