फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माध्यमिक विद्यालयों में बायोमैट्रिक से लगेगी हाजिरी

विज्ञापन
विज्ञापन
माध्यमिक विद्यालयों में बायोमीट्रिक से लगेगी हाजिरी
विज्ञापन


बुलंदशहर। माध्यमिक विद्यालयों के शिक्षकों और कर्मचारियों को अपनी हाजिरी रजिस्टर में लगाने से जल्द ही निजात मिलने वाली है। अब उनकी हाजिरी बायोमीट्रिक मशीन से लगेगी। जनपद के सभी विद्यालयों में बायोमीट्रिक मशीन लगाने की तैयारी शुरू हो गई है।
विज्ञापन

जिला विद्यालय निरीक्षक आरके तिवारी ने बताया कि पिछले दिनों मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शिक्षा अधिकारियों की बैठक ली थी। बैठक में मुख्यमंत्री ने शिक्षा की गुणवत्ता के साथ-साथ अन्य योजनाओं को प्रभावी तरीके से संचालित करने के आदेश दिए थे। साथ ही शिक्षक और कर्मचारियों की समय पर समस्याओं का निस्तारण करने के लिए भी निर्देशित किया था। इस दौरान सभी विद्यालयों में बायोमैट्रिक मशीन से हाजिरी लगवाने की व्यवस्था करने के भी आदेश दिए गए। इन आदेशों का पालन करते हुए जनपद भर के सभी 420 विद्यालयों में बायोमीट्रिक मशीन लगाने की तैयारी शुरू हो गई है। इससे सभी विद्यालयों के प्रबंधक और प्रधानाचार्यों को भी अवगत करवा दिया गया है। सभी विद्यालयों के प्रधानाचार्यों की तीन जुलाई को सुबह 10 बजे जिला पंचायत सभागार में बैठक ली जाएगी। इस बैठक में उन्हें आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए जाएंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें