फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनु हत्याकांड: आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर भड़के ग्रामीण, प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अनु हत्याकांड: आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर भड़के ग्रामीण, प्रदर्शन

बुलंदशहर। दहेज हत्या में नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी न होने से गुस्साए परिजनों ने कई ग्रामीणों के साथ कलक्ट्रेट गेट पर प्रदर्शन किया। उन्होंने डीएम और एसएसपी को ज्ञापन देकर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। अधिकारियों ने उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन

बुधवार सुबह करीब दस बजे खुर्जा देहात के गांव बगराई कलां के कई ग्रामीण एकत्र होकर बुलंदशहर कलक्ट्रेट गेट पर पहुंच गए। ग्रामीणों की भीड़ को देखकर पुलिसकर्मियों ने कलक्ट्रेट गेट बंद क र दिया, जिसके बाद ग्रामीणों ने गेट पर प्रदर्शन एवं नारेबाजी शुरू कर दी। इस दौरान ग्रामीणों ने बताया कि गांव बगराई कलां निवासी प्रशांत की बहन अनु की शादी बीबीनगर के गांव धारा सिंह की मढैया के युवक नीरज से हुई थी। शादी के बाद से ही आरोपी अतिरिक्त दहेज की मांग कर रहे थे। मांग पूरी न होने पर अनु का उत्पीड़न किया जा रहा था। आरोप है कि गत 11 जून को आरोपी ससुरालियों ने अनु की गला दबाकर हत्या कर दी। मामले में थाना बीबीनगर में आरोपी पति नीरज, जेठ गजेंद्र, जेठानी सुधा आदि के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। आरोप है कि मामले में विवेचक आरोपी गजेंद्र व सुधा के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं कर रहा है और न ही गिरफ्तारी की जा सकी है। पीड़ित परिजनों ने डीएम एसएसपी को शिकायती पत्र सौंपकर मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी व न्याय की गुहार लगाई है। इस दौरान अजय ठाकुर, अरब सिंह, अमन, आलोक, नितिन तिवारी, मोहित, अमित, कोल, प्रभात आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें