फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुलावठी के ब्लॉक प्रमुख के विरूद्ध अविश्वास प्रस्ताव पारित

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
ब्लॉक प्रमुख के विरूद्ध अविश्वास प्रस्ताव पारित

बुलंदशहर/गुलावठी। ब्लॉक परिसर में बुधवार को एसडीएम सदर जेपी चौहान की अध्यक्षता में गुलावठी के ब्लॉक प्रमुख नरेंद्र सिंह यादव के विरूद्ध लाए गए अविश्वास प्रस्ताव पर गुप्त मतदान कराया गया। इस दौरान अविश्वास प्रस्ताव पारित हो गया।
विज्ञापन

एसडीएम सदर जेपी चौहान के अनुसार, गुलावठी ब्लॉक के कुल 54 क्षेत्र पंचायत सदस्यों में से 36 सदस्यों ने मतदान की प्रक्रिया में भाग लिया। गुप्त मतदान में नरेंद्र सिंह यादव ब्लॉक प्रमुख के विरूद्ध अविश्वास प्रस्ताव के पक्ष में 29 मत पड़े तथा अविश्वास प्रस्ताव के विरूद्ध यानि नरेंद्र सिंह यादव के पक्ष में तीन मत डाले गए। साथ ही चार मत निरस्त किए गए। गुलावठी ब्लॉक में कुल 54 क्षेत्र पंचायत सदस्य हैं। जिनमें एक क्षेत्र पंचायत सदस्य की मृत्यु हो चुकी है। अत: कुल 53 क्षेत्र पंचायत सदस्यों में से अविश्वास प्रस्ताव में कुल 36 सदस्याें ने भाग लिया। एसडीएम सदर ने बताया कि नरेंद्र सिंह यादव ब्लॉक प्रमुख के विरूद्ध अविश्वास प्रस्ताव पारित किया गया है, जिसकी सूचना जिलाधिकारी एवं जिला पंचायत राज अधिकारी को भेजी गई है। बता दें कि पूर्व ब्लॉक प्रमुख रहे किरनपाल सिंह ने नरेंद्र सिंह यादव के विरूद्ध अविश्वास प्रस्ताव लाने के लिए जिलाधिकारी को क्षेत्र पंचायत सदस्यों के शपथ पत्र सौंपे थे। वहीं, ब्लॉक प्रमुख नरेंद्र सिंह यादव ने भी अपने समर्थक क्षेत्र पंचायत सदस्यों के शपथ पत्र सौंपे थे। जिलाधिकारी के निर्देश पर बुधवार को एसडीएम सदर जेपी चौहान ने अविश्वास प्रस्ताव पर गुप्त मतदान कराया। मतदान के बाद अविश्वास प्रस्ताव पारित हो गया। मतदान के दौरान एसडीएम जेपी चौहान के अलावा अतिरिक्त मजिस्ट्रेट संजय कुमार, बीडीओ हुसैन आरजू, राजस्व निरीक्षक नरेंद्र कुमार, एडीओ पंचायत अजय कुमार एवं सीओ गोपाल सिंह, एसओ बिजेंद्र सिंह भड़ाना पुलिस बल के साथ मौजूद रहे। वहीं, जिला पंचायती राज अधिकारी अमरजीत सिंह ने बताया कि नया ब्लॉक प्रमुख चुनने के लिए उपचुनाव होगा। इस संबंध में ब्लॉक कार्यालय के नोटिस बोर्ड पर जारी किए गए आदेश को चस्पा कर दिया है। उपचुनाव के लिए जल्द ही तारीख निर्धारित कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें