फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब सोशल मीडिया पर मिलने वाली शिकायतों का होगा समाधान

विज्ञापन
विज्ञापन
सोशल मीडिया के माध्यम से भी करें शिकायतें
विज्ञापन


बुलंदशहर। हाईटेक होते दौर में अब आपको बिजली विभाग में शिकायत लेकर खुद नहीं जाना पड़ेगा। अगर आपको बिजली संबंधी कोई शिकायत है तो आप उसे सोशल मीडिया के माध्यम से संबंधित अफसर तक कर सकते हैं। शासन के निर्देश पर पावर कारपोरेशन के चीफ इंजीनियर ने जनपद के सभी जेई, एसडीओ और एक्सईएन को निर्देश जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन

पावर कारपोरेशन के चीफ इंजीनियर आरपीएस तोमर ने बताया कि ऊर्जा मंत्री और चेयरमैन ने विभिन्न समस्याओं का शीघ्र समाधान करने और बिजली आपूर्ति में सुधार करने के निर्देश दिए गए है। साथ ही सोशल मीडिया से जुड़े अफसरों को सोशल मीडिया पर मिलने वाली शिकायतों का समाधान करने के भी निर्देश दिए गए है। इस संबंध में जनपद के सभी जेई, एसडीओ और एक्सईएन को अवगत करा दिया गया है। किसी भी उपभोक्ता द्वारा सोशल मीडिया पर भेजी गई शिकायत को संज्ञान में आने के बाद समाधान न करने पर संबंधित के विरूद्ध विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें