फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अभद्रता और भ्रष्टाचार के आरोप में अवर अभियंता का तबादला

विज्ञापन
विज्ञापन
अभद्रता और भ्रष्टाचार के आरोप में अवर अभियंता का तबादला
विज्ञापन


बुलंदशहर। सिकंदराबाद विधायक द्वारा पावर कारपोरेशन में तैनात एक अवर अभियंता पर अभद्रता करने और विभाग में भ्रष्टाचार करने का आरोप लगाया गया है। मामले की शिकायत शासन तक पहुंचने पर प्रमुख सचिव ऊर्जा द्वारा स्थानांतरण कर दिया गया है।
विज्ञापन

बता दें कि सिकंदराबाद विधायक विमला सोलंकी द्वारा विद्युत उपकेंद्र ककोड़ में तैनात अवर अभियंता शैलेंद्र शर्मा पर उपभोक्ताओं के साथ अभद्र व्यवहार करने और बिना रिश्वत के कोई काम न करने की मुख्यमंत्री से शिकायत की गई। जबकि अवर अभियंता के विरूद्ध महिलाओं के साथ दुर्व्यवहार करने की पूर्व में भी शिकायत दर्ज की जा चुकी है। मामले में कार्रवाई न होने पर अवर अभियंता की संपत्तियों की जांच करने और संबंधित पर विभागीय कार्रवाई के लिए एक बार पुन: पत्र लिखकर कार्रवाई की मांग की गई। पत्र को प्रमुख सचिव ऊर्जा द्वारा संज्ञान में लेने पर अफसरों को कार्रवाई के निर्देश दिए गए। पावर कारपोरेशन के चीफ इंजीनियर आरपीएस तोमर ने बताया कि मामला संज्ञान में है। शिकायत के आधार पर अवर अभियंता को ककोड़ से हटाकर दूसरे स्थान पर स्थानांतरण किया जा चुका है। बताया कि उपभोक्ताओं का शोषण और अभद्रता करने वाले अफसरों की शिकायत मिलने पर समय-समय पर कार्रवाई जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें