फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निर्माणाधीन मकान के सेफ्टी टैंक में डूबा बालक, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सेफ्टी टैंक में डूबकर चार वर्षीय मासूम की मौत
विज्ञापन


खानपुर। थाना क्षेत्र के गांव नगला आलमपुर निवासी चार वर्षीय मासूम की निमार्णाधीन मकान के सेफ्टी टैंक में डूबकर मौत हो गई। राशन लेकर वापस आई मां ने मासूम को टैंक से बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। बेटे के मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन

गांव नगला आलमपुर में एक किसान अपने मकान का निर्माण करा रहे हैं। सोमवार को घर पर उनकी वृद्ध दृष्टि विहीन मां, पत्नी व चार वर्षीय पुत्र अमन मौजूद था। अमन की मां दोपहर के समय घर से राशन की दुकान पर राशन लेने के लिए गई थी। घर पर अमर व उसकी दादी थे। इसी बीच खेलते-खेलते घर में बन रहे सेफ्टी टैंक में अमन गिर गया। राशन की दुकान से लौटने के बाद मां ने बच्चे की तलाश की। तभी सेफ्टी टैंक में उसे देखकर बाहर निकला, लेकिन उसकी मौत हो चुकी थी। मां की चीख पुकार सुनकर पड़ोसी जमा हो गए। अमन की मौत के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस ने घटना की जानकारी से मना किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें