फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोकशी की फर्जी सूचना देने वाले को नगर पुलिस ने भेजा जेल

विज्ञापन
विज्ञापन
गोकशी की फर्जी सूचना देने वाले को नगर पुलिस ने भेजा जेल
विज्ञापन


बुलंदशहर। नगर कोतवाली पुलिस को सोमवार सुबह गोकशी की सूचना मिलने पर हड़कंप मच गया। नगर के मोहल्ला रुकनसराय में गोकशी की सूचना पाते ही मौके पर पुलिस बल रवाना हो गया। मौके पर पहुंचने के बाद पता चला कि सूचना पूरी तरह से फर्जी है। झूठी सूचना देने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।
विज्ञापन

स्याना में गोकशी के बाद हुए बवाल के बाद से जिला पुलिस गोकशी के मामलों में काफी सतर्क नजर आ रही है। बताया गया कि सोमवार सुबह पुलिस को एक व्यक्ति ने सूचना दी कि नगर के मोहल्ला रुकनसराय में गोकशी की जा रही है। सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में काफी पुलिसफोर्स मौके पर पहुंच गया। काफी खोजबीन के बाद भी गोकशी का कोई प्रमाण नहीं मिल सका। गोकशी की सूचना झूठी मिलने पर पुलिस ने चैन की सांस ली। इसके बाद पुलिस ने फर्जी सूचना देने वाले आरोपी को फोन किया तो उसका फोन बंद मिला। इसके बाद पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी। नगर कोतवाल धनंजय मिश्र ने बताया कि तलाश के बाद फर्जी सूचना देने वाले आरोपी हाजी रईस निवासी मोहल्ला रुकन सराय को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन

------
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें