फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जलता पाया गया कूड़ा, तो होगी कार्रवाई: डीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
जलता मिला कूड़ा, तो होगी कार्रवाई : डीएम
विज्ञापन

बुलंदशहर। प्रदूषण के लिए चर्चा में रहने वाली दिल्ली से भी अधिक जहरीली बुलंदशहर की हवा हो गई है। लगातार बढ़ रहे प्रदूषण को रोकने के लिए प्रशासन जाग गया है। कूड़े का निस्तारण सही तरीके से न करने और उसे जलाने वाले सफाई कर्मियों पर डीएम ने कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

बता दें कि देश के प्रदूषित 60 शहरों में बुलंदशहर का नाम टॉप 10 में रह चुका है। पिछले एक माह के भीतर बुलंदशहर का एक्यूआई दिल्ली से भी अधिक 400 के पार जा चुका है। आसपास के गांवों में पराली जलाने, सड़क पर खटारा वाहनों के दौड़ने, कूड़ा फैलने और उसे जलाने पर निकलने वाले धूएं आदि से प्रदूषण का स्तर लगातार बढ़ता जा रहा है। हाल ही में हुए इज्तमा में फैले कूड़े से स्थित और भी गंभीर हो गई है। बढ़ते प्रदूषण को रोकने के लिए प्रशासन अब सख्त हो गया है। बृहस्पतिवार को आयोजित बैठक के दौरान जिलाधिकारी अनुज कुमार झा ने कहा कि अगर सही तरीके से कूड़े का निस्तारण नहीं किया गया और अगी किसी जगह कूड़ा जलता पाया गया तो संबधित सफाई कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने जिले के सभी नगर निकायों के अधिकारियों को इस पर नजर रखने के निर्देश दिए हैं। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें