फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांव छोड़ रिश्तेदारी में गए जीतू फौजी के माता-पिता

विज्ञापन
विज्ञापन
गांव छोड़ रिश्तेदारी में गए जीतू फौजी के माता-पिता
विज्ञापन

बुलंदशहर। स्याना बवाल के मामले में न्यायिक हिरासत में जेल में बंद जीतू फौजी के माता-पिता पुलिस की दबिश व चर्चाओं से परेशान होकर गांव छोड़कर रिश्तेदारी में जा चुके हैं। सूत्रों की मानें तो वह अपनी एक रिश्तेदारी में गए हैं। हालांकि, इस बाबत अभी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
विज्ञापन

स्याना बवाल के बाद पुलिस ने 27 नामजद आरोपियों में जीतू फौजी निवासी गांव महाब को भी शामिल किया था। घटना के चार दिन बाद जीतू की तरफ पुलिस का फोकस हुआ और इंस्पेक्टर को गोली मारने के शक में घटना के बाद तुरंत अपनी यूनिट पर जाने से पुलिस को उस पर संशय हुआ। इसके बाद बीते दिनों पुलिस ने सेना के अधिकारियों से सहयोग लिया और जीतू की गिरफ्तारी कर उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया था। हालांकि, अभी तक केवल इतनी ही पुष्टि हो सकी है कि प्रदर्शन-हंगामे के दौरान जीतू मौके पर था, लेकिन इंस्पेक्टर को गोली मारने का कोई तथ्य पुलिस को नहीं मिला है। आरोप है कि जीतू का नाम सामने आने के बाद गांव में उसके माता-पिता को पुलिस परेशान कर रही थी। पुलिस ने दबिश देकर घर का सामान भी तोड़फोड़ दिया था। साथ ही बताया गया कि गांव में जीतू के खिलाफ हो रही तरह-तरह की चर्चाओं ने मां-बाप को परेशान कर दिया था। जिसके बाद बीते दिनों वह गांव से अपने किसी रिश्तेदार के घर चले गए हैं। हालांकि वह कहां है, इसकी जानकारी नहीं है। बता दें कि जीतू की पत्नी पहले ही अपने मायके जा चुकी हैं। स्याना कोतवाली प्रभारी किरनपाल सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में नहीं है। जीतृू की गिरफ्तारी के बाद उसके घर कोई दबिश नहीं गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें