फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दहेज लोभियों ने दहेज की खातिर शादी से पूर्व ही तोड़ दिया रिश्ता

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
दहेज लोभियों ने दहेज की खातिर शादी से पूर्व ही तोड़ दिया रिश्ता
बुलंदशहर। सलेमपुर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती की शादी होने से पूर्व ही दहेज लोभी दूल्हा पक्ष ने बारात लाने से इंकार कर दिया। अब तक हुई रस्मों में दुल्हन पक्ष के लोग काफी सामान भी दूल्हा पक्ष को दे चुके हैं। वहीं, अब दुल्हन के भाई ने मामले में एसएसपी को शिकायती पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

सलेमपुर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक ने बताया कि उसने अपनी बहन की शादी हापुड़ जिले के धौलाना थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक के साथ तय की थी। शुरूआत में आरोपी दूल्हा पक्ष ने शादी में कोई भी दान दहेज लेने से इंकार किया था। इसके बाद पीड़ित भाई व अन्य परिजनों ने शादी पक्की करने के लिए रोका की रस्म के दौरान करीब एक लाख रुपये खर्च किए थे। इसके बाद रक्षाबंधन पर्व के दौरान भी पीड़ित पक्ष ने करीब 15-20 हजार रुपये का सामान दिया था। साथ ही आगामी 12 दिसंबर को सगाई व 13 दिसंबर को शादी की तारीख पक्की की गई थी, लेकिन अब आरोपी दूल्हा पक्ष ने शादी में एक मोटरसाइकिल, नगदी और दूल्हे के भाई बहनों के लिए सोने के आभूषणों की मांग कर दी है। पीड़ित पक्ष ने काफी मान मनौव्वल की, लेकिन आरोपी दूल्हा पक्ष अपनी मांगों पर अड़ा है और आगामी 13 दिसंबर को बारात लाने से इंकार कर दिया है। पीड़ित भाई ने मामले में अब एसएसपी को शिकायती पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है। एसएसपी केबी सिंह ने पीड़ित को उचित कार्रवाई का आश्वासन दते हुए थाना पुलिस को मामले की जांच के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें