फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान 30 नवंबर को करेंगे संसद घेराव

विज्ञापन
विज्ञापन
किसान 30 नवंबर को घेरेंगे संसद
विज्ञापन

बुलंदशहर। किसानों को फसलों का समर्थन मूल्य और कर्ज मुक्ति से निजात दिलाने के लिए 30 नवंबर को किसान संसद का घेराव करेंगे। इसमें जिले के किसान स्वराज अभियान के बैनर तले दिल्ली कूच करेंगे। किसानों द्वारा संसद घेराव की जानकारी स्वराज अभियान के जिला प्रभारी आत्म प्रकाश प्रताप सिंह ने शुक्रवार नगर के एक होटल में प्रेसवार्ता में दी। उन्होंने बताया कि स्वराज अभियान के जय किसान आंदोलन और 180 किसान संगठन के सहयोग से 30 नवंबर को किसान हित में संसद घेराव का निर्णय लिया गया है। इसे सफल बनाने के लिए किसान आंदोलन के राष्ट्रीय सह संयोजक कर्नल जयवीर सिंह ने जिले का दौरा कर किसानोें से संपर्क किया। उनके साथ स्वराज अभियान में उत्तर प्रदेश की अध्यक्ष अर्चना श्रीवास्तव भी शामिल रही। कर्नल जयवीर सिंह ने बताया कि बुलंदशहर से हजारों किसान बसों अपने निजी वाहनों से 30 नवंबर को दिल्ली में संसद घेराव कर अपने अधिकार की मांग करेंगे। उन्होंने संसद घेराव में जिले के किसानों को अधिक से अधिक संख्या मेें भागीदारी करने का आह्वान किया है। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें