फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में मिले 557 बच्चे मिले ड्राप आउट बच्चे

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में 557 बच्चे मिले ड्राप आउट
विज्ञापन

बुलंदशहर। जिले में 557 बच्चे ड्राप आउट मिले हैं। इन बच्चों का विभागीय अफसरों ने आनन-फानन में विभिन्न कक्षाओं में प्रवेश करवा दिया है।
इस बार शासन ने बीएसए को शिक्षण संस्थानों में शिक्षण कार्य शुरू होने से पहले ही सर्व शिक्षा अभियान के तहत ड्राप आउट बच्चों को चिन्हित कर उनका स्कूलों में पंजीकरण करवाने का आदेश दिया था। विभाग की ओर से गाइड लाइन मिली थी। बावजूद इसके इस अभियान को लेकर अफसर सुस्त रहे और नतीजा यह रहा कि जिले में अभियान दम तोड़ गया। जब शासन स्तर से इसकी समीक्षा की गई तो बीएसए को तलब करने के भी आदेश जारी हुए थे। इसी बीच जिले में 557 ड्राप आउट बच्चों को चिन्हित किया गया और उन्हें विभिन्न कक्षाओं में प्रवेश दिलवा दिया गया। इसके माध्यम से अभियान को सफल बनाने का भी प्रयास किया गया। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अंबरीष कुमार का कहना है कि सर्व शिक्षा अभियान में किसी तरह की कोताही नहीं बरती गई। स्कूल न जाने वाले बच्चों की लगातार तलाश की जा रही है। साथ ही उन्हें स्कूलों में प्रवेश दिलवाया जा रहा है। यह कार्य जारी रहेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें