फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राशन वितरण नहीं करने वाले सात दुकानदारों पर बैठी जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
राशन वितरण नहीं करने वाले सात दुकानदारों के खिलाफ बैठाई जांच
विज्ञापन

बुलंदशहर। शासन की सख्ती के बावजूद राशन वितरण में अनियमितता बरतने का खेल जारी है। इस तरह की कुछ शिकायत मिलने पर जनपद के सात राशन वितरकों के खिलाफ अफसरों ने जांच के आदेश जारी कर दिए हैं। रिपोर्ट मिलने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

जिले में जब से फूड सिक्योरिटी योजना की शुरूआत हुई है, तब से लेकर अब तक कम राशन वितरण, राशन की कालाबाजारी और धांधली आदि के अनेक मामले सामने आ चुके हैं। ऐसा भी नहीं है कि विभागीय अफसरों से लेकर जिला प्रशासन के अधिकारी समय-समय पर कार्रवाई न करते हों। इसके बावजूद राशन वितरण का खेल रुकने का नाम नहीं ले रहा है। इस तरह की शिकायत मिलने का सिलसिला हर रोज चलता रहता है। इस माह वितरित किए गए राशन के बाद विभाग को 25 से अधिक शिकायत मिली। इनमें से अधिकतर का निस्तारण कर दिया गया। जबकि सात दुकानदारों के खिलाफ जांच बैठ दी है। डीएसओ ने जांच के आदेश जारी कर दिए हैं। जिला पूर्ति अधिकारी केबी सिंह ने बताया कि जिले के सात दुकानदारों की कम राशन बांटने की मिली शिकायत के बाद जांच के आदेश जारी कर दिए हैं। जांच अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वह जांच में किसी भी तरह की कोताही न बरते।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें