फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज के बाद तीन दिन रहेगा बैंक बंद, आज ही निबटा लें काम

विज्ञापन
विज्ञापन
तीन दिन बंद रहेंगे बैंक, आज ही निपटा लें काम
विज्ञापन

बुगरासी। बारा वफात की बुधवार को छुट्टी के बाद बैंक (आज) बृहस्पतिवार को खुलेंगे। लेकिन आज के बाद फिर से बैंक तीन दिन के लिए बंद रहेंगे। ऐसे में आज बैंक में लोगों की भीड़ बढ़ सकती है। वहीं, छुट्टी के चलते व्यापारियों को परेशानी का भी सामना करना पड़ेगा।
विज्ञापन

राजीव कुमार, अशोक कुमार, गौरव, सुशील कुमार आदि उपभोक्ताओं ने बताया कि त्योहार पर कैश की जरूरत पड़ती है। कस्बे में किसी भी बैंक का एटीएम नहीं है। ऐसे में कैश के लिए केवल बैंक पर ही निर्भर रहना पड़ता है। उपभोक्ताओं का कहना है कि लगातार तीन दिन तक छुट्टी में कैश के लिए भारी परेशानी होती है। उपभोक्ताओं ने कस्बे में एटीएम लगवाने की भी मांग की। दीपक कुमार, अमित कुमार आदि व्यापारियों ने बताया कि बाहर से सामान मंगाने के लिए बैंक से एनईएफटी व आरटीजीएस से धनराशि भेजनी पड़ती है। बैंक बंद होने से पेमेंट नहीं जा पाती है और सामान मंगाने के लिए तीन दिन तक इंतजार करना पड़ता है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें