फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक्सरे फिल्म के बाद अब आखों के लेंस हुए खत्म

विज्ञापन
विज्ञापन
एक्सरे फिल्म के बाद अब आंखों के लेंस हुए खत्म
विज्ञापन


बुलंदशहर। एक्सरे फिल्म के बाद अब जिला अस्पताल में लेंस खत्म हो गए हैं। लेंस समाप्त होने से मंगलवार को आंखों का ऑपरेशन कराने आए मरीजों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। वहीं, अफसरों ने कंपनी से जल्द स्टॉक आने की संभावना जताई है।
जिला अस्पताल प्रशासन की लापरवाही के चलते अस्पताल में लगातार अव्यवस्थाएं हो रही हैं। कभी दवाओं का टोटा तो कभी स्टाफ की कमी के कारण मरीज परेशान हो रहे हैं। अस्पताल में दो माह से डिजिटल एक्सरे की फिल्म न आने की वजह से लाखों की मशीन धूल फांक रही है, वहीं सोमवार को सामान्य एक्सरे की भी फिल्म खत्म हो गई। साथ ही आंखों के लेंस भी समाप्त हो गए। इस दौरान सोमवार को नाममात्र लोगों के एक्सरे और सिर्फ चार लोगों की आंखों का ऑपरेशन किया गया। एक कर्मचारी ने बताया कि अस्पताल में मेडिकोलीगल अधिक होने पर अस्पताल प्रशासन ने आनन-फानन में एलपी (लोकल परचेज) कर एक्सरे की फिल्म मंगवा ली। जबकि अन्य स्टॉक समाप्त होने पर कंपनी से स्टॉक आने का इंतजार किया जाता है। सीएमओ डॉ. केएन तिवारी ने बताया कि एक्सरे की फिल्म के साथ आंखों के लेंस के लिए कंपनी को ऑर्डर भेजा जा चुका है। कंपनी द्वारा ऑर्डर आने पर मरीजों को सुविधाओं का लाभ मिलने लगेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक्सरे कर्मचारी पर अभद्रता का आरोप
बुलंदशहर। जिला अस्पताल के एक्सरे विभाग में प्रतिदिन मरीजों को कर्मचारी द्वारा अभद्रता का सामना करना पड़ रहा है। सोमवार को कूल्हे का जोड़ हटने के बाद एक्सरे कराने आए मरीज के साथ वार्ड में बैठे कर्मचारी ने अभद्रता कर वार्ड से भगा दिया था। अफसरों से शिकायत करने के बाद भी कर्मचारियों के व्यवहार में बदलाव नहीं हुआ और मंगलवार को भी कर्मचारी द्वारा मरीजों के साथ अभद्रता की गई। एक कर्मचारी ने बताया कि संबंधित कर्मचारी को अफसरों का संरक्षण मिला हुआ है। इसके चलते वह आए दिन मरीजों के साथ दुर्व्यवहार करता है। इससे मरीजों को निशुल्क सुविधा का लाभ नहीं मिल पाता है। सीएमओ डॉ. केएन तिवारी ने बताया कि मामले की जानकारी नहीं है। इसके लिए अस्पताल प्रशासन से पूछताछ की जाएगी। चिकित्सक और कर्मचारियों को मरीजों के साथ अभद्रता नहीं करनी चाहिए। इस संबंध में भी निर्देश दिए जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें