फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनमाना कमर्शियल टेक्स लगाने पर पालिका के खिलाफ एकजुट हुए व्यापारी

विज्ञापन
विज्ञापन
मनमाना टैक्स लगाने पर पालिका के खिलाफ एकजुट हुए व्यापारी
विज्ञापन


बुलंदशहर। नगर पालिका ने मनमाना व्यावसायिक टैक्स लगा दिया। इससे नगर के व्यापारी खफा हो गए और पालिका के खिलाफ एकजुट होकर रविवार देर शाम बैठक कर टैक्स के विरोध में आगामी रणनीति बनाई। बैठक संयुक्त उद्योग एवं व्यापार मंडल के तत्वावधान में हुई।
विज्ञापन

मंडल के जिला अध्यक्ष नीरज जिंदल ने कहा कि नगर पालिका ने व्यापारियों पर मनमाना 25 से 100 फीसदी तक व्यावसायिक टैक्स लगा दिया है। इसके चलते व्यापारी परेशान हैं। व्यापारियों ने कहा कि पालिका के इस फरमान को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इसके लिए आंदोलन भी करना पड़ा तो व्यापारी पीछे नहीं हटेंगे। जिला महामंत्री असीम विनोद ने व्यापारियों से आह्वान किया कि व्यापारी किसी भी कीमत पर बढ़ा हुआ टेक्स जमा नहीं किया जाएगा। नगर अध्यक्ष युवा वैभव गुप्ता ने कहा कि बढ़े हुए व्यावसायिक टैक्स के विरोध में व्यापारी अपने-अपने क्षेत्र के सभासद को ज्ञापन दें। व्यापारी नेता सुनील कुमार चीन ने कहा कि व्यापारी का यदि उत्पीड़न हुआ तो उग्र आंदोलन किया जाएगा। पालिका के इस मनमाने टैक्स का विरोध तब तक जारी रहेगा, जब तक यह फरमान वापस नहीं लिया जाता। बैठक में निर्णय लिया गया कि 21 नवंबर को मनमाने टैक्स के विरोध में पालिका के चेयरमैन को ज्ञापन दिया जाएगा। व्यापारियोें ने एकमत निर्णय लिया कि अगर पालिका ने बढ़ाया टैक्स वापस नहीं लिया तो अगले सप्ताह से व्यापारी आंदोलन को बाध्य होंगे। बैठक में दिनेश अग्रवाल, मनमोहन गुप्ता, सोनू सूरी, संजय सिंघल, लक्ष्मीकांत माहेश्वरी, बाल किशन गुप्ता, गौरव वरनवाल, दीपक अरोरा और संजीव कुमार आदि व्यापारी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें