फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसटीएफ की निगरानी होगी टीईटी परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
एसटीएफ की निगरानी में होगी टीईटी परीक्षा
विज्ञापन


बुलंदशहर। शिक्षक पात्रता परीक्षा (यूपी टीईटी) कड़ी सुरक्षा के बीच होगी। इस पर एसटीएफ के साथ विजिलेंस की भी नजर रहेगी। शासन के अपर मुख्य सचिव ने परीक्षा को नकल रहित करवाने के लिए डीएम को कई अहम निर्देश जारी किए हैं।
विज्ञापन

शिक्षक पात्रता परीक्षा (यूपी टीईटी) 18 नवंबर को होगी। इसकी तैयारियों के लिए संबंधित विभाग के अधिकारी और कर्मचारी जुटे हुए हैं। परीक्षा दो पारियों में होगी और इसमें प्राइमरी और अपर प्राइमरी के करीब 22 हजार अभ्यर्थी शामिल होंगे। परीक्षा का समय नजदीक आते ही शासन स्तर से भी परीक्षा को कड़ी सुरक्षा के बीच करवाने के लिए आदेश जारी करने का सिलसिला जारी है। अपर मुख्य सचिव डॉ. प्रभात कुमार ने डीएम को आदेश पत्र जारी कर अवगत करवाया है कि परीक्षा पर एसटीएफ के साथ विजिलेंस की नजर रहेगी। परीक्षा केंद्र के सभी कक्ष परीक्षा से 30 मिनट पहले खोले जाएंगे। सभी अभ्यर्थियों का रोल नंबर सीट पर अंकित होगा और उसी सीट पर बैठना अनिवार्य होगा। अभ्यर्थियों को अपने साथ दो पहचान पत्र लाने अनिवार्य होंगे। इनमें एक पहचान पत्र वह होगा, जिसका उल्लेख फार्म में किया गया। दूसरा बीटीसी या बीएड के किसी भी सेमेस्टर कोर्स का मूल अंक पत्र लाना होगा। ऐसा नहीं होने पर अभ्यर्थी को परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। परीक्षा केंद्रों पर सुविधाओं का भी जायजा ले लिया जाए। जिला विद्यालय निरीक्षक आरके तिवारी ने बताया कि यूपी टीईटी परीक्षा को जिले में शांतिपूर्वक और नकल रहित करवाने के लिए लगभग सभी व्यापक तैयारियां पूरी कर ली गई है। शासन व विभाग से जो भी आदेश प्राप्त हो रहे हैं। उन पर अमल किया जा रहा है। डीएम की देखरेख में होने वाली इस परीक्षा को करवाने में किसी भी तरह की कमी नहीं छोड़ी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें