असामाजिक तत्वों ने मकान में लगाई आग
नरसैना। थाना क्षेत्र निवासी एक मजदूर के बंद मकान में असामाजिक तत्वों ने शनिवार देर रात आग लगा दी। इससे मकान में रखा सामान जल गया। कस्बा निवासी सायरा बानो पत्नी जफर खां ने बताया कि वह पिछले काफी समय से अपने मायके में ही रहती है। उसका पति दिल्ली में नाई की दुकान करता है। बीते दिनों प्रधान ने आवास योजना के तहत सायरा को एक मकान बनवा कर दिया था। शनिवार रात सायरा की माता की तबियत खराब हो गई थी। जिसके बाद वह अपनी मां के घर चली गई। इस दौरान अज्ञात लोगों ने उसके घर में आग लगा दी। रविवार सुबह आग लगने की सूचना पर लेखपाल और पुलिस ने पहुंचकर मौका मुआयना किया। पीड़िता ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। ब्यूरो