फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोडवेज बसों में अभी भी बज रहा प्रेशर हॉर्न

विज्ञापन
विज्ञापन
रोडवेज बसों में अभी भी बज रहा प्रेशर हार्न
विज्ञापन


बुलंदशहर। एनजीटी के आदेश पर उप्र परिवहन निगम द्वारा प्रेशर हार्न न बजाने के आदेश पर भी बसों में प्रेशर हार्न का प्रयोग किया जा रहा था। गत दिनों क्षेत्रीय प्रबंधक कार्यालय पर दिल्ली जाने वाली रोडवेज बसों में प्रेशर हार्न न बजाने का निर्णय लिया गया है। इस पर एआरएम ने दिल्ली जाने वाली बसों से प्रेशर हार्न हटाने के आदेश जारी कर दिए हैं।
बुलंदशहर से करीब 40 बसों का प्रतिदिन दिल्ली स्थित आनंद विहार बस अड्डे से संचालन होता है। इसी तरह कौशांबी बस अड्डे से भी अनुबंधित बसों का संचालन होता है। दिल्ली जाने वाली अधिकतर बसों में प्रेशर हार्न लगा होने पर गत वर्ष एनजीटी ने दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में प्रेशर हॉर्न पर बैन लगा दिया गया था, साथ ही जुर्माने का भी आदेश दिया था। अफसरों द्वारा कुछ दिन सख्ती दिखाने के बाद चालकों ने बसों में फिर से प्रेशर हार्न लगा लिया है। गत बुधवार को गाजियाबाद आरएम कार्यालय पर मेरठ मंडल की अध्यक्षता में बैठक के दौरान दिल्ली जाने वाली बसों से ग्रीन ट्रिब्यूनल के आदेश पर बसों से प्रेशर हार्न हटवाने को लेकर चर्चा की गई, जिससे प्रेशर हार्न का प्रयोग न हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

एआरएम धीरज सिंह पवार ने बताया कि दिल्ली जाने वाली बसों से प्रेशर हार्न हटाने के आदेश जारी कर दिए हैं। साथ ही प्रेशर हार्न हटवाने के बाद वैद्य प्रदूषण प्रमाणपत्र चस्पा करने के निर्देश दिए हैं। वहीं, चालक-परिचालकों को हिदायत दी है कि अगर उन्होंने प्रेशर हार्न नहीं हटाया और दिल्ली में जुर्माना होता है तो वह स्वयं भरेंगे। इन बसों के हार्न की समय-समय पर डिपो में भी जांच भी होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें