फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लालू यादव के दामाद को रजिस्ट्री विभाग ने भेजा नोटिस

Tue, 23 Oct 2018 12:11 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बुलंदशहर
विज्ञापन
विज्ञापन
बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव के दामाद और सपा एमएलसी जितेंद्र यादव के पुत्र पर कम स्टांप शुल्क देने का मामला सामने आया है। विभाग की ओर से स्थलीय निरीक्षण के बाद स्टांप शुल्क जमा करने के लिए नोटिस जारी कर दिया गया है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव के दामाद और सपा एमएलसी जितेंद्र यादव के पुत्र राहुल यादव ने सिकंदराबाद क्षेत्र में गत अगस्त माह में कृषि भूमि का बैनामा कराया था। कृषि भूमि आबादी के नजदीक है। बैनामे के बाद रजिस्ट्री विभाग की टीम ने मौके का स्थलीय निरीक्षण किया था। जिसमें करीब एक करोड़ रुपये के कम स्टांप शुल्क जमा करने का मामला सामने आया है।

इस संबंध में विभाग ने राहुल यादव को नोटिस जारी किया है। बता दें कि राहुल यादव गत विधानसभा चुनाव में सिकंदराबाद सीट से समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी भी रह चुके हैं। वहीं, दूसरी ओर राहुल यादव ने कहा कि नियमानुसार बैनामा कराया गया है। यदि, कोई अतिरिक्त स्टांप का मामला निकलता है तो उसे भी जमा करा दिया जाएगा।
विज्ञापन


स्थलीय निरीक्षण के बाद करीब एक करोड़ रुपये कम स्टांप शुल्क पाया गया है। मामले में नोटिस भेजा गया है। राहुल यादव ने अतिरिक्त स्टांप शुल्क जमा करने का आश्वासन दिया है। - एसके सिंह, एआईजी स्टांप
विज्ञापन


अभी बैनामा हमारे पास आया ही नहीं है। विभाग ने बताया कि अधिक शुल्क जमा करना है। जो भी स्टांप शुल्क होगा उसे जमा कर दिया जाएगा।
जितेन्द्र यादव, सपा एमएलसी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें