फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आस्ट्रेलिया से आएगा स्ट्रेक बोर्ड, मिलेगी पीएम-10 की जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
आस्ट्रेलिया से आएगा स्ट्रेक बोर्ड, मिलेगी पीएम-10 की जानकारी
विज्ञापन


बुलंदशहर। प्रदूषण विभाग में लगी ऑनलाइन मॉनिटरिंग सिस्टम में पीएम-10 का खराब स्ट्रेक बोर्ड आस्ट्रेलिया से आने के बाद बदला जाएगा। अफसरों ने समाचार प्रकाशित होने के बाद कंपनी को सूचना दे दी है।
विज्ञापन

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने प्रदूषण पर नजर रखने के लिए नगर के यमुनापुरम स्थित क्षेत्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड कार्यालय पर जून माह में 2.5 करोड़ की लागत से ऑनलाइन एयर एम्बियेंट कंटीन्यूअस मॉनिटरिंग सिस्टम लगाया था। जिसके डिस्प्ले बोर्ड द्वारा लोगों को पीएम 2.5 व पीएम-10 सहित प्रदूषण से संबंधित जानकारी मिल रहीं थी। गत 10 दिन से लोगों को डिस्प्ले बोर्ड से पीएम 2.5 लगातार बढ़ने की जानकारी मिल रहीं थी, वहीं पीएम-10 की स्थिति का लोगों को पता नहीं लग रहा था। लोगों की इस समस्या को अमर उजाला ने बृहस्पतिवार के अंक में स्ट्रेक बोर्ड खराब, नहीं पता चल रहा वायु में पीएम-10 की स्थिति’ शीर्षक से प्रमुखता से प्रकाशित किया था। समाचार प्रकाशित होने के बाद अफसर नींद से जागे और कंपनी के अफसरों को खराब पड़े स्ट्रेक बोर्ड को बदलने के निर्देश दिए। क्षेत्रीय प्रदूषण अधिकारी जीएस श्रीवास्तव ने बताया कि ऑनलाइन मॉनिटरिंग सिस्टम का खरा स्ट्रेक बोर्ड आस्टे्रलिया से आएगा। इसके लिए कंपनी के अफसरों को निर्देश दे दिए गए है। जल्द ही स्ट्रेक बोर्ड बदल जाने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें