फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीईटी परीक्षा के लिए बढ़ाए जाएंगे केंद्र

विज्ञापन
विज्ञापन
टीईटी परीक्षा के लिए बढ़ाए जाएंगे केंद्र
विज्ञापन

बुलंदशहर। शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) के लिए अब जिले में परीक्षा केंद्रों की संख्या बढ़ाई जाएगी। क्योंकि आवेदन करने वालों की संख्या बढ़ गई है। जबकि पूर्व में 20 विद्यालयों का चयन कर उन्हें परीक्षा केंद्र बनाया गया था।
विज्ञापन

प्राथमिक और उच्च प्राथमिक स्कूलों में शिक्षक भर्ती के लिए शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) की परीक्षा पास करना जरूरी होता है। शासन के साथ-साथ परीक्षा नियामक प्राधिकारी उप्र की ओर से इसकी परीक्षा के लिए तैयारी पिछले काफी समय से चल रही है। पहले नियामक प्राधिकारी उप्र की ओर से करीब 13 हजार अभ्यर्थियों के परीक्षा में शामिल होने की बात कही गई थी। इसके लिए जिले में परीक्षा करवाने के लिए परीक्षा केंद्रों के नाम मांगे थे। जिला विद्यालय निरीक्षक की ओर से 20 विद्यालयों को चिन्ह्ति कर उनके नाम भेज दिए गए थे। लेकिन अब टीईटी परीक्षा के लिए आवेदन बढ़कर 22684 हो गए हैं। इनमें प्राथमिक विद्यालय के 13906 और उच्च प्राथमिक विद्यालय के 8778 अभ्यर्थी शामिल हैं। नियामक प्राधिकारी उप्र के सचिव ने परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों की संख्या में इजाफा होने पर दोबारा जिला विद्यालय निरीक्षक को पत्र भेजकर परीक्षा केंद्र बढ़ाए जाने के निर्देश दिए हैं। इस पर विभागीय अफसरों ने तैयारी शुरू कर दी है। जिला विद्यालय निरीक्षक आरके तिवारी ने बताया कि नियामक प्राधिकारी उप्र के निर्देश पर 18 नवंबर को होने वाली टीईटी की परीक्षा में अभ्यर्थियों की संख्या बढ़ने पर अब परीक्षा केंद्र और बढ़ाए जाएंगे। जल्द ही जिले के शिक्षण संस्थानों का चयन कर उन्हें परीक्षा केंद्र बनाते हुए सूची नियामक प्राधिकारी उप्र को भेज दी जाएगी। इसके साथ ही परीक्षा को नकल रहित करवाने आदि के लिए भी तैयारी तेज कर दी गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें