फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीडीसी सदस्य ने की एसएसपी से निष्पक्ष जांच की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
बीडीसी सदस्य ने की एसएसपी से निष्पक्ष जांच की मांग
विज्ञापन

बुलंदशहर/स्याना। स्याना ब्लॉक प्रमुख के खिलाफ बीडीसी सदस्यों द्वारा शपथ पत्र देकर अविश्वास प्रस्ताव को लेकर चल रही खींचतान रुकने का नाम नहीं ले रही। अब एक बीडीसी सदस्य ने ब्लॉक प्रमुख द्वारा दर्ज करवाए गए मामले को राजनीति से प्रेरित बताते हुए एसएसपी को प्रार्थना पत्र देकर निष्पक्ष जांच की मांग की है।
विज्ञापन

भाजपा समर्थित स्याना ब्लॉक प्रमुख के खिलाफ गत दिनों 36 बीडीसी सदस्यों ने मिलकर डीएम को अविश्वास प्रस्ताव सौंपा था। बाद में ब्लॉक के 54 सदस्यों में से 35 सदस्यों ने ब्लॉक प्रमुख के अविश्वास प्रस्ताव को नकारते हुए शपथ पत्र दिए थे। इस पूरे मामले की जांच की जिम्मेदारी डीएम अनुज कुमार झा ने जिला पंचायती राज अधिकारी अमरजीत सिंह को सौंप दी है। अविश्वास प्रस्ताव को लेकर क्षेत्र में खींचतान चलने लगी। शनिवार को ब्लॉक प्रमुख पुष्पेंद्र यादव ने तीन बीडीसी सदस्यों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। पुष्पेंद्र ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया है कि तीन बीडीसी सदस्यों ने उसकी कनपटी पर तमंचा सटाकर जाने से मारने की धमकी दी है। यह रिपोर्ट दर्ज होने के बाद बीडीसी सदस्यों में हड़कंप मच गया। वहीं, अब जिन तीन बीडीसी सदस्यों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हुई है। उनमें से एक ने रविवार एसएसपी को प्रार्थना पत्र देकर इस घटना की निष्पक्ष जांच की मांग की है। दर्ज मुकदमे को राजनीति से प्रेरित बताते हुए अविश्वास प्रस्ताव का समर्थन करने पर ब्लाक प्रमुख द्वारा इस प्रकार की कार्यवाही करने की बात कही है। बीडीसी सदस्य अमित त्यागी द्वारा एसएसपी को दिए पत्र में ब्लाक प्रमुख पुष्पेन्द्र यादव पर अपने भाई सहित चार अन्य लोगों द्वारा उनके घर आकर डराने धमकाने का आरोप लगाया। बीडीसी सदस्य का कहना है कि स्याना कोतवाली पुलिस उसे परेशान कर रही है। बीडीसी सदस्य ने इस घटना की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की। वहीं, ब्लॉक प्रमुख ने बीडीसी सदस्य द्वारा लगाए गए आरोपों को निराधार बताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें