फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवरात्र : मां कुष्मांडा की पूजा कर भक्तों ने मांगा आशीर्वाद

विज्ञापन
विज्ञापन
नवरात्र : मां कुष्मांडा की पूजा कर भक्तों ने मांगा आशीर्वाद
विज्ञापन


बुलंदशहर। नवरात्र में माता रानी के मंदिरों में भक्तों का तांता लगा हुए है। भक्तों ने मां के चौथे स्वरूप मां कुष्मांडा की पूजा कर आशीर्वाद मांगा। शनिवार को स्कंदमाता की पूजन का विधान है।
विज्ञापन

शारदीय नवरात्र का व्रत रखने वाले भक्तों ने घर और मंदिरों में जाकर मां कुष्मांडा की पूजा अर्चना की। मंदिरों में भक्तों की भीड़ अधिक होने के कारण इंतजार भी करना पड़ा। नगर क्षेत्र के राज राजेश्वर, देवी मंदिर साठा, अंबकेश्वर मंदिर, नर्वदेश्वर मंदिर समेत अन्य मंदिरों में मां का गुणगान चल रहा है। वहीं, नगर के कृष्णा नगर में बुधवार रात मां काली की शोभा यात्रा निकाली गई। मां काली की शोभा यात्रा का धर्म प्रेमियों ने पुष्प वर्षा स्वागत किया। समाजसेवी संजय गोयल ने बताया कि मां काली की शोभा यात्रा में शामिल होकर धर्म प्रेमियों ने धर्म लाभ उठाया। शोभा यात्रा का शुभारंभ वार्ड सभासद सुनील शर्मा ने किया। इस दौरान गोविंद गोयल, विशू शर्मा, महक अग्रवाल, शिल्पा शर्मा, देव अग्रवाल, कुनाल, विवेक और विक्की शामिल रहे। नगर के साथ-साथ सिकंदराबाद, जहांगीराबाद, औरंगाबाद, अहार, नरौरा, डिबाई, शिकारपुर, बुगरासी, नरसेना और स्याना समेत जिले के सभी स्थानों पर मां के तीसरे स्वरूप की पूजा की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें