फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डाक वितरण में नहीं होगी देरी, शुरू हुई दर्पण योजना

विज्ञापन
विज्ञापन
डाक वितरण में नहीं होगी देरी, शुरू हुई दर्पण योजना
विज्ञापन


बुलंदशहर। अब डाक वितरण में देरी नहीं होगी। इसके लिए जिले के डाकघरों में दर्पण योजना शुरू कर पोस्टमास्टरों को हैंड हेल्ड डिवाइस की दी जा रही हैं। इसके साथ ही अब सभी कार्य आनलाइन किए जाएंगे।
विज्ञापन

रजिस्ट्री और स्पीड पोस्ट करने के बाद भी लोगों की डाक समय से नहीं पहुंच पाती थी। लोगों की परेशानियों को देखते हुए डाक विभाग द्वारा रूलर इनफार्मेशन एंड कम्यूनिकेशन टेक्नालाजी (आरआइसीटी) योजना शुरू की गई थी। इस योजना का नाम दर्पण दिया गया था। योजना के तहत सभी शाखा डाकघरों को आनलाइन किया जाना था। इसके लिए अब जिले के सभी डाकघरों में हैंड हेल्ड डिवाइस दी जा रही हैं। डिवाइस के साथ स्कैनर, बार कोड स्कैनर, चार्जर दो बैट्री व पेन ड्राइव भी दी जा रही हैं। इसके माध्यम से रजिस्ट्री, स्पीड पोस्ट की बुकिंग, डाक वितरण, नकद लेन-देन आदि किया जाएगा। डाक अधीक्षक केएस यादव ने बताया कि डिवाइस का संपर्क सीधा मुख्यालय से होगा और इसके माध्यम से किए गए कार्य सीधे ही मुख्यालय के कंप्यूटर में दर्ज हो जाएंगे। जिले के 320 डाकघरों में डिवाइस का वितरण कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें