फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर्वे खोलेगा शौचालय विहीन परिषदीय स्कूलों की पोल

विज्ञापन
विज्ञापन
सर्वे खोलेगा शौचालय विहीन परिषदीय स्कूलों की पोल
विज्ञापन


बुलंदशहर। स्वच्छ भारत अभियान के सर्वे में शौचालय विहीन घरों के साथ परिषदीय स्कूलों को भी शामिल किया जाएगा। यह सर्वे शौचालय विहीन परिषदीय स्कूलों की पोल खोलेगा। जिले में सर्वे शुरू हो गया है।
विज्ञापन

स्वच्छ भारत अभियान के तहत घर-घर शौचालय बनाकर जिले को खुले में शौच से मुक्त करने का काम जारी है। शासन ने पूर्व में यह कार्य दो अक्तूबर तक पूरा करने के निर्देश दिए थे। इसके बावजूद शौचालय निर्माण का काम पूरा होता नहीं दिखा तो शासन ने समय बढ़ाकर 15 अक्तूबर कर दिया। साथ ही यह भी आदेश दिया गया है कि शौचालय विहीन घरों का सर्वे कर वहां शौचालय बनाए जाएं। शासन के इस आदेश से विभागीय अफसरों को राहत मिली और सर्वे भी शुरू करवा दिया गया है। अब शासन ने इस सर्वे के साथ परिषदीय स्कूलों का भी सर्वे करने के लिए निर्देश जारी किए हैं, ताकि स्कूलों के शौचालय की स्थिति का भी पता लगाया जा सके। विभागीय अफसरों का दावा है कि शासन से मिली राहत के चलते अब जिले में शौचालय निर्माण के साथ ओडीएफ का काम समय पर पूरा कर लिया जाएगा। जिला पंचायती राज अधिकारी अमरजीत सिंह ने बताया कि शासन के आदेश पर शौचालय विहीन घरों का सर्वे जारी है। इसके साथ परिषदीय स्कूलों का भी सर्वे कर शौचालयों की स्थिति का पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें