फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर्जिकल स्ट्राइक की दूसरी वर्षगांठ पर हुए कार्यक्रम

विज्ञापन
विज्ञापन
भारतीय सेना के जवानों के साहस को सैल्यूट
विज्ञापन

बुलंदशहर। जिले में कई जगह सर्जिकल स्ट्राइक की दूसरी वर्षगांठ पर कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इसमें शामिल एनसीसी कैडेट्स, अधिकारी और शिक्षक आदि ने भागीदारी कर भारतीय सेना के जवानों के जवानों के साहस को सैल्यूट किया।
विज्ञापन

डीएवी कॉलेज में सर्जिकल स्ट्राइक की दूसरी वर्षगांठ पर एनसीसी कैडेट द्वारा कार्यक्रम किया गया। प्राचार्या डॉ. रेनू अग्रवाल ने भारतीय सेना के साहस और पराक्रम की प्रशंसा की। कैप्टन डॉ. गौतमवीर ने बताया कि 29 सितंबर 2016 से पूर्व 13 दिसंबर 1971 में मंदौर में भी सर्जिकल स्ट्राइक की गई थी। इसके प्रभाव से दुश्मन ने अपनी युद्ध नीति तक बदल दी थी। मुख्यातिथि विवि मेरठ के पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष डॉ. संदीप चौधरी, सूबेदार मेजर आरबी थापा, निदेश कुमार, हवलदार लक्ष्यवीर आदि ने भी कैडेट्स का मार्गदर्शन किया। मुस्लिम इंटर कॉलेज में सर्जिकल स्ट्राइक पर कार्यक्रम हुआ। एनसीसी के कमांडिंग अफसर कर्नल एचपीएस अहलावत ने बताया कि लाइन आफ कंट्रोल को पार कर भारतीय कमांडों ने तीन किलोमीटर तक कोहनियों के माध्यम से दुश्मन को टारगेट बनाकर इस स्ट्राइक को अंजाम दिया था। कैडेट्स ने एक रैली भी निकाली। इस अवसर पर प्रधानाचार्य सुहैल अहमद रिजवी, रामेश्वर दयाल, चीफ अफसर मोहम्मद असलम, सूबेदार मेजर जगमाल ढाका, सतेंद्र सिंह आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें