फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जानकारी के अभाव में भटक रहे आयुष्मान लाभार्थी

विज्ञापन
विज्ञापन
जानकारी के अभाव में भटक रहे आयुष्मान लाभार्थी
विज्ञापन

बुलंदशहर। प्रधानमंत्री की महत्वाकांक्षी योजना आयुष्मान भारत लांच होने के बाद लाभार्थियों को जानकारी के लिए भटकना पड़ रहा है। जिले में एक लाख 82 हजार से अधिक परिवारों के उपचार के लिए मात्र सात अस्पताल अभी तक योजना में शामिल हुए है। वहीं, केंद्रों पर अभी तक आयुष्मान मित्रों की भी तैनाती नही की गई है।
विज्ञापन

आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत लाभार्थी परिवार को एक साल में पांच लाख रुपये तक का उपचार निशुल्क देने की घोषणा की गई है। इस योजना में लाभार्थियों का चयन 2011 में हुए सामाजिक-आर्थिक सर्वे में मिले अंकों के आधार पर किया गया है। जिले में एक लाख 82 हजार 684 लाभार्थी योजना के अंतर्गत चयनित हैं लेकिन उन्हें खुद अपने चयन की जानकारी नहीं है। दरअसल न तो लाभार्थियों को जानकारी देने के लिए कोई सूची जारी की गई है और न ही अभी तक आयुष्मान केंद्र पर आयुष्मान मित्रों की तैनाती की गई है। वहीं, लाभार्थी जहां एक लाख से अधिक परिवार है उनके लिए मात्र पांच सरकारी और दो निजी अस्पताल चयनित किए गए है। जबकि जिले में 100 से अधिक बड़े अस्पताल संचालित हो रहे है। सीएमओ डॉ. केएन तिवारी ने बताया कि लाभार्थी अपने कार्ड जन सेवा केंद्र या महिला अस्पताल आकर प्राप्त कर सकते है। आयुष्मान केंद्र पर आयुष्मान मित्रों की तैनाती के लिए 28 को साक्षात्कार का आयोजन किया जाएगा। साक्षात्कार में पास होने पर शासन के निर्देश पर आयुष्मान मित्रों को तैनाती दे दी जाएगी। बताया कि जल्द ही जिले में सभी आयुष्मान केंद्र कार्य करने लगेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें