फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला अस्पताल के साथ परिसर में गंदगी का अंबार

विज्ञापन
विज्ञापन
जिला अस्पताल के साथ परिसर में भी गंदगी का अंबार
विज्ञापन

बुलंदशहर। जिला अस्पताल में प्रतिदिन सफाई व्यवस्था की पोल खुलकर सामने आ रही है। डीएम की फटकार के बाद भी अफसर सफाई को लेकर सजग नहीं नजर आ रहे हैं। इसका फायदा सफाई कर्मचारी जमकर उठा रहे हैं। अस्पताल के कूड़े को एकत्र कर परिसर में ही जलाया जा रहा है।
विज्ञापन

जिले में इन दिनों गंदगी के कारण संक्रामक बीमारियां फैल रहीं है। जिससे बचाव के लिए स्वास्थ्य अफसर लोगों को साफ-सफाई का निर्देश दे रहे हैं। मगर, खुद अपने ही घर की सफाई व्यवस्था को लेकर कोई आदेश जारी नहीं कर रहे है। जिला अस्पताल में वार्ड और शौचालय से लेकर मोर्चरी में गंदगी का अंबार लगा हुआ है। इसके साथ ही परिसर में बने सेंट्रल स्टोर में अस्पताल से निकलने वाले कूड़े को स्टोर किया जा रहा है। साथ ही सूखा कचरा होने पर उसे आग के हवाले किया जा रहा है। इसके बाद भी अस्पताल परिसर में गंदगी का अंबार लगा हुआ है। जिससे परिसर में रहने वाले घरों में मच्छरों का आतंक फैला हुआ है। सीएमएस डॉ. रामवीर सिंह ने बताया कि मामले की जानकारी नहीं है। मामले की जानकारी की जाएगी। सफाई कर्मचारी अगर लापरवाही बरत रहे हैं तो जांच कर विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें