फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम की सख्ती, 25 अक्टूबर तक हरहाल में चल जाएं मिल

विज्ञापन
विज्ञापन
डीएम की सख्ती, 25 अक्टूबर तक हरहाल में चलाएं मिल
विज्ञापन


बुलंदशहर। चीनी मिलों को चलाने के लिए बरती जा रही शिथिलता को लेकर डीएम अनुज कुमार झा ने सख्ती बरती है। उन्होंने गन्ना विभाग व मिल अफसरों के साथ बृहस्पतिवार बैठक कर 25 अक्टूबर तक मिल चलाने के आदेश दिए हैं। डीएम की चेतावनी है कि यदि मिल समय पर शुरू नहीं हुई और किसी भी तरह की अनदेखी बरती गई तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

कलक्ट्रेट के सभागार में संपन्न हुई बैठक में डीएम अनुज कुमार झा ने कहा कि शासन के आदेश है कि सभी मिल 25 अक्टूबर तक चल जानी चाहिए। इसलिए सभी गन्ना विभाग के अधिकारियों के साथ मिल अफसरों को भी समय से पहले सभी तैयारी करना जरूरी है। मिल के मरम्मत का कार्य दिन-रात कर समय से चलाने को तैयार किया जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि सभी मिले 15 से 25 अक्टूबर तक नहीं चली तो कार्रवाई की जाएगी। किसी भी विभागीय अधिकारी और मिल अफसरों की शिथिलता को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने मिल अफसरों से बकाया गन्ना भुगतान भी जल्द करने के निर्देश दिए हैं। बैठक में जिला गन्ना अधिकारी डीके सैनी, साबितगढ़ चीनी मिल के सीजीएम नरेश पाल सिंह, सिंभावली चीनी मिल के सीजीएम सुधार सहित अन्य अफसर भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें