फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अस्पताल में गंदगी पर भड़के डीएम, लगाई फटकार

विज्ञापन
विज्ञापन
अस्पताल में गंदगी पर भड़के डीएम, लगाई फटकार
विज्ञापन


बुलंदशहर। जिला अस्पताल में गंदगी से संक्रामक रोग फैलने की आशंका का मामला संज्ञान में आने पर डीएम ने अफसरों को कड़ी फटकार लगाई है। अमर उजाला में खबर प्रकाशित होने के बाद अफसर हरकत में आ गए, लेकिन सफाईकर्मी सुधरने का नाम नहीं ले रहे है। बृहस्पतिवार को भी जिला अस्पताल में कूड़े के ढेर लगे हुए नजर आए।
विज्ञापन

जिलेभर में बुखार से हर घर में कोई ना कोई सदस्य बीमार पड़ा हुआ है और अपना उपचार करा रहा है। वहीं, स्वास्थ्य अफसरों ने गंदगी के कारण संक्रामक रोग होने की आशंका जताते हुए गांव में साफ-सफाई के निर्देश दिए, लेकिन अपने ही चिकित्सालयों में साफ-सफाई का निर्देश देने के बाद निरीक्षण करना भूल गए। अफसरों की अनदेखी के चलते जिला अस्पताल में मरीजों को गंदगी और अव्यवस्थाओं के बीच उपचार कराना पड़ रहा है। बुधवार को अमर उजाला की टीम ने जब अस्पताल का निरीक्षण किया तो अफसरों के दावों की पोल खुलती हुई नजर आई। जिसे अमर उजाला ने बृहस्पतिवार के अंक में ‘सीएमओ के दावे की खुली पोल, अस्पताल में गंदगी’ शीर्षक से खबर को प्रकाशित किया तो स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया। डीएम अनुज कुमार झा ने मामले को संज्ञान में लेकर सीएमओ और अस्पताल प्रशासन को कड़ी फटकार लगाते हुए साफ-सफाई के निर्देश दिए। लेकिन अफसरों को मिले आदेश का सफाई कर्मियों पर कोई असर नहीं पड़ा। बृहस्पतिवार को जिला अस्पताल में जगह-जगह कूडे़ के ढेर लगे हुए नजर आए। सीएमओ डॉ. केएन तिवारी ने बताया कि मामला संज्ञान में है। जिला अस्पताल परिसर को साफ-सुथरा रखने के लिए अस्पताल प्रशासन को निर्देश दिए गए है। लापरवाही मिलने पर कर्मचारियों पर विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें