फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अफसरों की कारगुजारी विवादित एबीएसए को बनाया समायोजन समिति का सदस्य

विज्ञापन
विज्ञापन
अफसरों की कारगुजारी विवादित बीईओ को बनाया समायोजन समिति का सदस्य
विज्ञापन

बुलंदशहर। शिक्षकों के समायोजन के लिए गठित की गई समिति पर अब सवाल उठने लगे हैं। दरअसल शिक्षा विभाग के अफसरों ने ऐसे अफसरों को समिति का सदस्य बनाया है, जो कि अवैध वसूली समेत अन्य मामलों में विवादित रहे हैं। डीएम से शिकायत हुई तो अफसरों ने एक ऐसे विवादित अधिकारी को समिति से पहले तो निकाल दिया, बाद में फिर से उसे समिति का सदस्य बना दिया।
विज्ञापन

जिले में 572 शिक्षकों का समायोजन किया जाना है। निष्पक्ष रूप से समायोजन प्रक्रिया को पूरा करने के लिए डीएम के आदेश पर अफसरों की एक समिति का गठन किया गया था। गठित की गई समिति पर ही अब सवालिया निशान लगने लगा है। दरअसल सूत्रों ने दावा किया है कि अवैध वसूली समेत अन्य अनियमितताओं मे घिरे खंड शिक्षा अधिकारी को समिति का सदस्य बना दिया है। मामले में डीएम से शिकायत हुई तो अफसरों ने पहले तो उक्त खंड शिक्षा अधिकारी को समिति से निकाल दिया, लेकिन अब फिर से उसे समिति में शामिल कर लिया गया है। गुलावठी क्षेत्र निवासी मोहम्मद. शाहिद ने डीएम को शिकायत भेजकर शिक्षकों का समायोजन निष्पक्षता से कराने के लिए प्रशासनिक अफसरों की समिति बनाने की मांग की है। जिससे कि शिक्षकों को न्याय मिल सके। बताते चलें कि समिति से अंदर बाहर किए गए खंड शिक्षा अधिकारी के खिलाफ पूर्व में कई शिक्षकों द्वारा अवैध वसूली की शिकायतें भी की जा चुकी हैं, जबकि कई प्रकरण कोर्ट में विचाराधीन हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें