काली पट्टी बांधकर काम करेंगे सरकारी चिकित्सक
बुलंदशहर। केंद्र से सामान भत्ता देने और अन्य मांग के लिए जनपद के सरकारी अस्पतालों के चिकित्सक 24 सितंबर को काली पट्टी बांधकर काम करेंगे। मांग पूरी न होने पर एक अक्टूबर को धरना प्रदर्शन कर आंदोलन करेंगे।
प्रांतीय चिकित्सा सेवा संघ के शाखा अध्यक्ष डॉ. आशीष प्रकाश और एसीएमओ डॉ. नरेश गोयल ने बताया कि सरकारी अस्पतालों के चिकित्सक काफी समय से 14 सूत्रीय मां प्रदेश सरकार से कर रहे है। उन्हें लगातार आश्वासन दिया जा रहा है। बताया कि 24 सितंबर को विरोध स्वरूप काली पट्टी बांधकर जनपद के सभी सरकारी चिकित्सक काम करेंगे। साथ ही अपनी मांगों का एक ज्ञापन डीएम को सौंपेंगे। बैठक में डॉ. गौरव सक्सेना और डॉ. हरेंद्र समेत अन्य चिकित्सक मौजूद रहें।