रोडवेज की सभी बसों में मिलेगा डिजिटल टिकट
बुलंदशहर। अब निगम की बसों में परिचालक यात्री को बिना टिकट यात्रा नहीं करा सकेंगे। मुख्यालय ने डिपो को 20 इटीआईएम मशीन भेजकर डिजिटल टिकट काटने के निर्देश दिए हैं। जानकारी के अनुसार डिपो से 115 बसें विभिन्न मार्गों पर संचालित हो रही हैं। इटीआईएम मशीन सीमित मात्रा में होने और कुछ मशीनों के खराब होने पर परिचालक हाथ से टिकट काटकर यात्रियों को यात्रा करा रहे थे। अब मुख्यालय ने डिपो को 20 इटीआईएम मशीन भेजकर सभी बसों में डिजिटल टिकट काटने के निर्देश दिए हैं। एआरएम जेडए नोमानी ने बताया कि डिपो को 20 नई इटीआईएम मशीन प्राप्त हो गई है। डिपो पर तैनात कर्मचारियों को बस निकलने से पूर्व बस में इटीआईएम मशीन की जांच करने के निर्देश दे दिए गए हैं। इससे कोई भी बस का परिचालक मैनुअल टिकट न काट सके। इटीआईएम मशीन खराब मिलने पर तुरंत बदलने के निर्देश दिए गए हैं। ब्यूरो